संगरूर में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा:5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद; कई पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले




संगरूर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संगरूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .315 बोर की देसी पिस्तौल, एक खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारियां 27 और 28 अगस्त को अलग-अलग स्थानों से की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ बंटी, गुरप्रीत सिंह उर्फ खुरपा, अंश कुमार, सुमित कुमार और राहुल सिंह उर्फ दमन के रूप में हुई है। सभी आरोपी संगरूर जिले के रहने वाले हैं। एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले से ही विभिन्न पुलिस थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ खुरपा पर मारपीट, गैर इरादतन हत्या और एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। वहीं सुमित कुमार के खिलाफ संगरूर और पटियाला में झगड़े तथा एनडीपीएस अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं। सिमरनजीत सिंह उर्फ बंटी पर आबकारी अधिनियम और मारपीट से जुड़े दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के दौरान अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *