Headlines

धर्मशाला-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट फिर होगी शुरू:1 सितंबर से सप्ताह में 4 दिन मिलेगी सेवा; कंपनी ने शेड्यूल किया जारी




हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो की सीधी हवाई सेवा 15 दिन के अंतराल के बाद 1 सितंबर से फिर शुरू होगी। कंपनी ने इस रूट के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह उड़ान अब सप्ताह में चार दिन संचालित की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, विमान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगा। गगल एयरपोर्ट, धर्मशाला से यह दोपहर 1:10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा। चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए वापसी उड़ान दोपहर 2:45 बजे निर्धारित की गई है। यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी इस हवाई सेवा के बहाल होने से कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी और समय की बचत भी होगी। इस रूट पर हवाई किराए की संभावना 3500 से 4000 रुपए के बीच है। हालांकि, यात्रा की तारीख और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किराए में बदलाव हो सकता है। यात्रियों के समय की होगी बचत यह सेवा उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी जो चंडीगढ़ से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं। उड़ान बंद होने के दौरान इन यात्रियों को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ जाना पड़ रहा था, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहे थे। चंडीगढ़ महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्वाइंट धर्मशाला-कांगड़ा आने वाले पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्वाइंट है। सीधी उड़ान के फिर से शुरू होने से स्थानीय होटल, टैक्सी और समग्र पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *