![]()
समाजवादी छात्र सभा ने देवरिया के बीआरडीपीजी कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में कई दर्जन छात्र-छात्राओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। यह कार्यक्रम छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में हुआ। छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव भी इस दौरान मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने भाजपा सरकार को छात्र और शिक्षा विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और नौजवानों को शिक्षा और रोजगार से दूर करना चाहती है। विनोद यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के छात्र और नौजवान भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। छात्रों को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा जिले के सभी कॉलेजों में छात्र जागरूकता और सदस्यता अभियान चलाएगी। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा छात्रों को संगठन से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, देवेंद्र यादव, सूरज यादव, मुराद अहमद, धीरज, बलवंत पहलवान, मनीष सैथवार, विवेक, अभिषेक, अनिल, विकास, डीएम यादव, आजम अहमद, चंदन कुशवाहा, नितेश, सौरभ, संदीप, अभिषेक यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Source link
सपा छात्र सभा ने बीआरडीपीजी कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया:कई दर्जन छात्रों को दिलाई सदस्यता, प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा को छात्र विरोधी बताया
