Headlines

समालखा में पिता-पुत्र पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार:2 डंडे भी बरामद, पैसों के विवाद में की मारपीट; एक पहले पकड़ा जा चुका




पानीपत जिले में समालखा के चुलकाना धाम चौकी पुलिस ने गांव चुलकाना में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चुलकाना निवासी कुलदीप और सूरजभान के रूप में हुई है, जो सगे भाई हैं। चुलकाना धाम चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनुप ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले से गिरफ्तार हो चुके अपने पिता रामदास के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए 2 डंडे भी बरामद किए हैं। यह मामला गांव चुलकाना निवासी बलवान की शिकायत पर दर्ज किया गया था। बलवान ने पुलिस को बताया था कि उसने करीब 3-4 साल पहले अपने भाई रामदास को 70 हजार रुपए उधार दिए थे। रामदास पैसे लौटाने में लगातार टालमटोल कर रहा था। उधार दिए पैसे मांगने पर किया हमला 30 जून की शाम करीब 7:30 बजे, बलवान अपने बेटे सुनील और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद था। जब उसने रामदास से अपने पैसे वापस मांगे, तो रामदास ने अपने बेटों सूरजभान और कुलदीप के साथ मिलकर बलवान और सुनील का रास्ता रोका और गाली-गलौच करने लगे। तीनों आरोपी घर से लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर आए और उन दोनों पर हमला कर दिया। धमकी देकर आरोपी हुए फरार हमले में बलवान और उनके बेटे सुनील को गंभीर चोटें आईं। चोटें पहुंचाने के बाद, तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए पहले पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। बाद में, उन्हें समालखा के देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार थाना समालखा में बलवान की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी थे, जिसके तहत अब 2 और गिरफ्तारियां हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *