Headlines

समाहरणालय में पेड़ की टहनी गिरी, 7 लाख का नुकसान:सीवान में 6 बाइक क्षतिग्रस्त, लापरवाही पर लोगों में नाराजगी




सीवान समाहरणालय परिसर में मंगलवार दोपहर एक पुराने पेड़ की विशाल टहनी अचानक टूटकर गिर गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में 5 से 7 लाख का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि टहनी गिरने से ठीक पहले उसकी कड़कड़ाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग तुरंत हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना सीवान समाहरणालय परिसर में हुई, जहां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एडीएम और डीडीसी सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों के कार्यालय स्थित हैं। घटना के समय सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में मौजूद थे और उनकी गाड़ियां भी परिसर में खड़ी थीं। कड़कड़ाने की आवाज आते ही गिरी टहनी संयोगवश, जिस स्थान पर टहनी गिरी, वहां केवल बाइकें खड़ी थीं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। एक प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने बताया कि पेड़ की छांव होने के कारण रोजाना दर्जनों लोग यहां खड़े रहते हैं। यह समाहरणालय का मुख्य गेट भी है, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मंगलवार को वह कुछ अन्य लोगों के साथ पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी टहनी से कड़कड़ाने की आवाज आने लगी। जिले के तमाम बड़े अधिकारियों के कार्यालय मौजूद खतरे को भांपते हुए लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क किया और तुरंत वहां से हट गए। कुछ ही देर में विशाल टहनी भरभराकर नीचे आ गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने समाहरणालय परिसर में पेड़ों की निगरानी और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस परिसर में जिले के तमाम बड़े अधिकारियों के कार्यालय हैं, वहां पुराने और जर्जर पेड़ों की नियमित जांच और छंटाई न होना गंभीर लापरवाही का संकेत है। लोगों ने कहा कि आज महज संयोग से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पेड़ की कई अन्य टहनियां भी जर्जर दिखाई दे रही हैं। अगर समय रहते इनकी छंटाई नहीं कराई गई तो अगली बार किसी की जान भी जा सकती है। टहनी के मुख्य गेट पर गिरने से समाहरणालय परिसर में आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरी हुई टहनी की छंटाई कर रास्ता साफ करने में जुट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *