Headlines

सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू:पहली पाली में भाषा विषयों की परीक्षा हुई, दूसरी में विज्ञान की जारी; कक्षा 1 से 8 के छात्र शामिल




बेगूसराय सदर प्रखंड के विभिन्न सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाषा विषयों की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक विज्ञान की परीक्षा जारी है। कक्षा एक और दो के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई। जबकि, कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जा रही है। ई-शिक्षा के माध्यम से मिले प्रश्नपत्रों को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर परीक्षा दिलाई जा रही है। दूसरे स्कूलों से आए शिक्षक भी परीक्षा के आयोजन में मदद कर रहे हैं। शिक्षकों की देखरेख में छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *