Headlines

1700 स्कूलों के ढाई लाख छात्र लेंगे प्रतियोगिताओं में हिस्सा:हाथरस में 2 अक्टूबर को जिला स्तर पर होगा आयोजन




हाथरस में मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह के सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को थीम-2 ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ पर प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इन प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं हिस्सा लें। उन्होंने स्कूलवार छात्रों की संख्या, हिस्सा लेने वाले स्कूलों और प्रतियोगिताओं की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले के करीब 1700 स्कूलों के लगभग ढाई लाख छात्र-छात्राओं के इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन स्तरों पर किया जाएगा: स्कूल स्तर, विकासखंड स्तर और जिला स्तर। स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं रोज होंगी। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 30 सितंबर को और जिला स्तर की प्रतियोगिता 02 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह, उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन तय मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन तय समय पर, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो। उन्होंने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताओं का खूब प्रचार करने और ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल कराने पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *