Headlines

सरकार आंदोलनरत छात्रों के साथ, भाजपा कर रही आंदोलन को दिग्भ्रमित : विधायक



कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनरत छात्रों के साथ है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए तैयार है। सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहती है,क्योंकि छात्र ही देश और राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार लगातार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग छात्रों के आंदोलन में घुसकर उसे दिग्भ्रमित करने और आंदोलन को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील है और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की जा रही है,लेकिन भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से छात्रों को उकसाने का काम कर रही है। विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सरकार का स्पष्ट मत है कि भर्ती परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और कानून के तहत उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के भविष्य यानी युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा शासनकाल के दौरान जेपीएससी समेत अन्य भर्ती एवं नियोजन परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाया।विधायक ने कहा कि जिन मामलों में जांच के दौरान अनियमितताओं के प्रमाण सामने आए हैं,उनमें जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दोषी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।विधायक ने केंद्र सरकार से मांग की कि जेपीएससी और नियोजन से जुड़े जिन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है,उनकी जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *