Headlines

Mohali ATM Robbery | Zirakpur Bhabat Village CCTV Footage & Cash Theft


मोहाली के तहत आते जीरकपुर के भबात गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि (17-18 अगस्त) को लुटेरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक्सिस बैंक के एक एटीएम (ATM) को अपना निशाना बनाया। महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर आए तीन से चार नकाबपोश लुटेरे कटर से एटीएम

.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली थी कि भबात गांव में एक्सिस बैंक के एटीएम के पास एक थार गाड़ी खड़ी है और कुछ संदिग्ध लोग मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर और स्थानीय टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, जब तक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आरोपित वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो चुके थे। पुलिस को मौके पर एटीएम मशीन कटर से कटी हुई मिली और उसका कैश बॉक्स गायब था।

वारदात के बाट टूटा पड़ा एटीएम

वारदात के बाट टूटा पड़ा एटीएम

शातिराना अंदाज: सीसीटीवी कैमरों पर किया काले रंग का स्प्रे

शुरुआती जांच में सामने आया है कि लुटेरे पूरी तैयारी और योजना के साथ आए थे। एटीएम के भीतर दाखिल होते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के लेंस पर काले रंग का स्प्रे (Paint Spray) कर दिया, ताकि उनकी कोई भी हरकत या चेहरा रिकॉर्ड न हो सके। कैमरों को अंधा करने के बाद उन्होंने गैस कटर की मदद से बेहद कम समय में मशीन को काटा और कैश निकालकर फरार हो गए।

थार गाड़ी के नंबर और रूट की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब एटीएम के बाहर, भबात गांव की मुख्य सड़कों और आसपास के रास्तों पर लगे अन्य निजी व सरकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध थार गाड़ी के आने-जाने के रूट और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर का सुराग लगाया जा सके।

बैंक रिकॉर्ड के बाद साफ होगी लूटी गई रकम

थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एटीएम से कुल कितनी नकदी लूटी गई है, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक्सिस बैंक के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है और उनके रिकॉर्ड व कैश लोडिंग डेटा की जांच के बाद ही लूटी गई कुल रकम की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *