![]()
महिला पतंजलि योग समिति जयपुर प्रथम द्वारा पिंजरापोल गौशाला सांगानेर जयपुर में 19 जुलाई से आयोजित किए जा रहे सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। 15 दिवसीय इस शिविर में विभिन्न योग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन योग सेशन आयोजित किए गए। शिविर में अनेक योग साधकों, गौशाला से जुड़े हुए विभिन्न गौसेवक और सांगानेर, मानसरोवर, प्रताप नगर क्षेत्र के योग साधक, साधिकाएं भी लाभान्वित हुई। समिति की जिला प्रभारी डॉ सुनीता चौहान ने बताया कि इस शिविर में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उन्हें समापन के मौके पर योग शिक्षक का सर्टिफिकेट जारी किया गया। उन्होने बताया कि मई 2025 से लेकर अभी तक जिले में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तीन बैच सफलता पूर्वक आयोजित किए जा चुके है, जिसमें इस शिविर के 24 प्रतिभागियों को मिलाकर अब तक कुल 75 सहयोग शिक्षक बनाए जा चुके है। शिविर में अलग-अलग सैशन आयोजित हुए
15 दिन के शिविर में अलग-अलग सैशन आयोजित हुए। सीकर की वेलनेस विशेषज्ञ निधि शर्मा ने उचित आहार, पोषण और विशेष योगासनों के द्वारा मोटापा कम करने के उपाय बतलाते हुए सभी का बीएमआई परीक्षण कर उसके अनुरूप जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग समिति जिला प्रभारी डॉ सुनीता चौहान व योग शिक्षक विकास गर्ग, राम प्रसाद शर्मा ने सभी साधकों को जल नेति और रबर नेति का अभ्यास करवाया। शिविर के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष महेश जैन, योग शिक्षिका डॉ सुमित्रा आर्य, प्रीति जैन, कविता खत्री, मीना सैनी, विजयलक्ष्मी गौतम और सांगानेर प्रभारी गुड्डी शर्मा का विशेष सहयोग रहा। वरिष्ठ योग शिक्षक विक्रम कामत द्वारा ऊर्जावान सेशन में नियमित योगाभ्यास के अतिरिक्त दंड बैठक और युवाओ को बलिष्ठ शरीर निर्माण के लिए उचित आसनों की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र में पतंजलि योग समिति संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
Source link
सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन:24 प्रतिभागियों को योग शिक्षक का सर्टिफिकेट जारी हुआ, 19 जुलाई से जारी था शिविर
