Headlines

Mahamandaleshwar Gyandas Boycotted By Sadhu Samaj


उज्जैन में दुष्कर्म के आरोपी निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय अखाड़ा परिषद ने उन्हें साधु समाज से बहिष्कृत कर दिया है। इसके साथ ही परिषद ने उज्जैन के मठों, आश्रमों और अखाड़ों में होने वाले धार्मिक आयोजनों म

.

महाकाल थाना पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने के बाद परिषद की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कार्रवाई का निर्णय लिया।

परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज और महामंत्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप साधु समाज की गरिमा के विपरीत है और इससे संत समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। परिषद के फैसले के बाद ज्ञानदास अब स्थानीय अखाड़ा परिषद के अधीन आने वाले किसी भी मठ, आश्रम, अखाड़े या धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे।

ज्ञानदास महाराज अपने आश्रम में।

ज्ञानदास महाराज अपने आश्रम में।

जानिए क्या है पूरा मामला

महिला ने रेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात लगभग डेढ़ वर्ष पहले दादू आश्रम में हुई थी। उस दौरान ज्ञानदास ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बाद में फेसबुक पर संपर्क बढ़ाया। धार्मिक आस्था के कारण उसने बातचीत जारी रखी और दोनों के बीच नियमित संपर्क होने लगा।

आश्रम में प्रसाद में खीर खिलाने के बाद दुष्कर्म किया महिला के अनुसार, गुरु पूर्णिमा 2025 पर ज्ञानदास ने उसे सदावल स्थित आश्रम बुलाया। धार्मिक गतिविधियों और सेवा कार्यों से जोड़ने के नाम पर उसे कुछ दिन आश्रम में रुकने के लिए कहा गया। आरोप है कि एक रात प्रसाद के रूप में खीर देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन जागने पर उसे अपने साथ अनहोनी होने का एहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल

ज्ञानदास के एक अन्य महिला के साथ के फोटो भी वायरल हुए, जिसमे ज्ञानदास महिला की मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी महिला के साथ का मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल हुआ, जिसमें ज्ञानदास का नाम, फोटो और महिला का नाम, फोटो लगा हुआ है। मैरिज सर्टिफिकेट में शादी की तारीख 11 अक्टूबर 2021 डली है।

मैरिज सर्टिफिकेट 20 अक्टूबर 2021 को उज्जैन के पंचायत से जारी किया गया है। शादी के समय ज्ञानदास की उम्र 42 तो महिला की उम्र 27 वर्ष थी। इस मैरिज सर्टिफिकेट की भी जांच की जा रही है।

चैट भी हुआ था वायरल

दुष्कर्म के आरोप सामने आने के बाद आश्रम में रहने वाली महिला और बाबा ज्ञानदास के बीच कथित वॉट्सएप चैट, लाठी से पिटाई का वीडियो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। चैट में महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए डॉक्टर के पास ले जाने की बात लिखी, जबकि जवाब में बाबा ने गर्भवती होने के दावे को झूठा बताते हुए इसे “खुशखबर” कहा और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होने की बात लिखी। यह सभी सामग्री सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हुई, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…

रेप के आरोपी महामंडलेश्वर की तबीयत बिगड़ी, आश्रम छोड़ा

उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाकाल थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ रेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *