![]()
जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने सात साल से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर की गई। जीआरपी ने आरोपी को उसके घर के बाहर से दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर दर्ज मुकदमा संख्या 53/18, मु.अ.सं. 41/17, धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट में एडीजे-21, कानपुर नगर न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेलबाजार के रहने वाले अनिल चौरसिया उर्फ बबऊ (33) के रूप में हुई है। आरोपी को घर के बाहर से दबोचा जीआरपी के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अनिल चौरसिया को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी जीआरपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है, ताकि लंबित मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके।
Source link
सात साल से फरार वारंटी रेलबाजार से गिरफ्तार:कानपुर सेंट्रल पर GRP ने की कार्रवाई, कई मुकदमों में था वांछित
