Headlines

सावन कमजोर:भादों में भी बारिश की उम्मीद कम, 17 जिलों में सूखे की स्थिति, आगे-पश्चिमी प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचेगा



सावन बीतने के साथ ही प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। भादों के पहले हफ्ते में भी बारिश के आसार कम हैं। इस सीजन में अब तक सामान्य 352.22 मिमी के मुकाबले 295.1 मिमी बारिश ही हुई है, जो 16.21% कम है। राजधानी जयपुर समेत 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बन

.

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते कोई नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना नहीं है। ऐसे में औसत बारिश का आंकड़ा और नीचे जा सकता है। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहेगा। पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 3-4 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान श्रीगंगानगर 39.8, फलोदी 39.0, चूरू 38.9, फतेहपुर 38.0, बीकानेर 37.6 डिग्री सेल्सियस

ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकी, बंगाल की खाड़ी से नमी भी रुकी मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर, हिमालय की तलहटी में खिसक गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाले नमी वाले सिस्टम पूर्वी भारत तक सीमित हैं। इसी कारण प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ा है।

बारिश थमी तो चढ़ा पारा: इस मानसून सीजन में बारिश का दौर थमने से मौसम शुष्क हो गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान फिर 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अगले कुछ दिन कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है।

जिला औसत बारिश हुई कम/ज्यादा
पाली 413.41 185.78 (-) 55.06%
जालौर 347.83 182.40 (-) 47.56%
बांसवाड़ा 699.56 386.36 (-) 44.77%
जैसलमेर 137.19 75.56 (-) 44.92%
उदयपुर 514.61 300.06 (-) 41.69%

नवनेरा बांध से निकासी: ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट में तहत बने नवनेरा बांध से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। बांध की क्षमता 217 मीटर है। वर्तमान में बांध का लेवल 211 मीटर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *