![]()
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ था पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को ग्राम करसूआराजा के कनपुराटोला निवासी जनमेश शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि रामनरेश शाह, नरेंद्र शाह, राममिलन शाह और राजमन शाह ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर बीएनएस की धारा 109 भी जोड़ी गई। मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद से चारों आरोपी फरार थे। 30 जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कनपुराटोला क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामनरेश शाह, नरेंद्र शाह, राममिलन शाह और राजमन शाह को गिरफ्तार कर लिया। बंधौरा चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Source link
सिंगरौली में हत्या प्रयास के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा
