Headlines

सीएम की 20 कंपनी प्रतिनिधियों से राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस:मुंबई में दावा- 123 कंपनियों में से 108 कंपनियों को जमीन दे चुके, 10 नए IMT बनेंगे




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई दौरे के दूसरे दिन 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान हरियाणा में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, लॉजिस्टिक्स, कृषि उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार केवल निवेश पर चर्चा करने नहीं, बल्कि उद्योगों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी का प्रस्ताव लेकर आई है। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को निवेशकों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उद्योग जगत से मिलने वाले सुझावों को गंभीरता से लेकर सरकार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। गुरुग्राम में 1.10 लाख करोड़ के MOU, 108 कंपनियों को मिली जमीन मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में आयोजित इंडस्ट्री पॉलिसी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के MOU पर हस्ताक्षर हुए थे। इनमें MOU साइन करने वाली 123 कंपनियों में से 108 कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के लिए MOU केवल साइनिंग सेरेमनी नहीं, बल्कि निवेशकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार का फोकस फाइलों की आवाजाही पर नहीं बल्कि परियोजनाओं को जमीन पर उतारने पर है। “हमारा उद्देश्य फाइल मूवमेंट नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों के प्रोजेक्ट को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। 140 गैर जरूरी नियम खत्म किए, 10 नए IMT बनाएंगे मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में औद्योगीकरण को गति देने के लिए सरकार ने 140 गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है। इसके साथ ही राज्य में 10 नए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जिला-विशिष्ट क्लस्टर विकसित करने पर भी फोकस करेगी। भूमि, कौशल और बेहतर कनेक्टिविटी को जोड़ते हुए प्रदेश में नए विकास केंद्र तैयार किए जाएंगे। अप्रैल 2027 के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का दिया निमंत्रण मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में उद्योग जगत के साथ संवाद का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अप्रैल 2027 में होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से पहले मुंबई में यह पहला बड़ा संवाद कार्यक्रम है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को समिट में भाग लेने और हरियाणा में नई व महत्वाकांक्षी निवेश परियोजनाएं शुरू करने का निमंत्रण दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *