![]()
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का रविवार को राजसमंद का दौरा रहेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भिक्षु निलियम में आयोजित समारोह में जिले को 436 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे मुख्य समारोह में पहुंचेंगे। इस दौरान वे 313.95 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 263 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 122.40 करोड़ रुपए की लागत से 81 नए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित कर लाभ वितरण भी करेंगे। मुख्य समारोह के बाद मुख्यमंत्री भिक्षु निलियम में आयोजित ‘कर्तव्य पथ संवाद नेतृत्व व निष्ठा का मिलन’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन और प्रस्थान पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा होगा। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भिक्षु निलियम में वाटर प्रूफ डोम तैयार किया गया साथ ही भिक्षु निलियम के सभाभवन में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे जहां कुर्सियों ओर मंच सजाया गया है।
Source link
सीएम भजनलाल शर्मा कल राजसमंद आएंगे:436 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
