Headlines

सीएम सुक्खू मिंजर मेले के समापन पर चंबा आएंगे:200 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे




हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2 अगस्त को ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अपने इस चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (सरोल) में 200 बिस्तरों वाले नए अस्पताल भवन का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण मुख्य रूप से शामिल है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव परिधि गृह (सर्किट हाउस) में करेंगे।शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री अखंड चंडी महल से निकलने वाली भव्य व पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे लोअर जुलाहखड़ी स्थित रावी नदी के तट पर पहुंचकर मिंजर विसर्जन की सदियों पुरानी रस्म अदा करेंगे। 2 अगस्त को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सांस्कृतिक संध्या में स्मारिका का विमोचन, 3 अगस्त को वापसी अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चंबा के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। रात 9:30 बजे वे ऐतिहासिक चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम व छठवीं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और ‘मिंजर स्मारिका’ का विमोचन करेंगे।उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 अगस्त को सुबह 11 बजे चंबा से शिमला/अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *