![]()
संत ज्ञानी गुरबचन सिंह जी खालसा अकादमी, मेहता चौक में आयोजित सीबीएसई नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2026-27 के दौरान लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विभिन्न राज्यों से पहुंची खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स वर्गों में देश के विभिन्न हिस्सों से स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। अंडर-14 वर्ग में 10, अंडर-17 वर्ग में 9 तथा अंडर-19 वर्ग में 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रकार कुल 26 टीमें राष्ट्रीय स्तर के इस मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में पंजाब के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी पहुंची हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरभजन सिंह ईटीओ अपनी धर्मपत्नी सुहिंदर कौर सहित पहुंचे। उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन लखविंदर सिंह, सरपंच मेहता चौक अजय गांधी, आप नेता गुरविंदर सिंह खब्बे राजपूतां, परगट सिंह तथा दिलबाग सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर-कम-प्रिंसि पल डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल गुरदीप सिंह जलाल, हर्षदीप सिंह, प्रिंसिपल दशमेश पब्लिक स्कूल, कोच बलजिंदर सिंह, कोच मनमीत सिंह तथा अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Source link
सीबीएसई हॉकी चैंपियनशिप, 10 राज्यों की 26 टीमें मैदान में
