Headlines

सीसीएफ का पहला वार्षिक दिवस आज




चंडीगढ़ | चंडीगढ़ सिटीजंस फाउंडेशन (सीसीएफ) पहला वार्षिक दिवस 1 अगस्त को मनाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया होंगे। इस दौरान सीसीएफ स्क्रॉल ऑफ ऑनर सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने फाउंडेशन के पहले वर्ष में अपनी स्वैच्छिक सेवाओं से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा, सीसीएफ अपने पहले फाउंडिंग कॉरपोरेट सदस्य को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। कार्यक्रम में पहले वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और राज्यपाल का संबोधन भी होगा। इस फाउंडेशन से 250 से अधिक जाने-माने पेशेवर जुड़े हैं, जो समाज सेवा के माध्यम से सरकार के प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक और रक्षा अधिकारी, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठनों के सदस्य एक साथ जुटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *