Headlines

सुल्तानगंज में बिसहरी पूजा का विसर्जन:श्रावणी मेला के कारण बढ़ी लोगों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन तैनात




सुल्तानगंज में बुधवार को दो बड़े धार्मिक आयोजनों, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और मां बिहुला-बिसहरी प्रतिमा विसर्जन, का सफल संचालन किया गया। प्रशासन ने दोनों आयोजनों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रावणी मेला के कारण सुल्तानगंज में पहले से ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए कांवरिया श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। ऐसे में बिसहरी प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती थी। विसर्जन को लेकर सुल्तानगंज थाना पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी। प्रतिमाओं के साथ निकलने वाले जुलूस और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने दोनों आयोजनों को ध्यान में रखते हुए विसर्जन के लिए समय सीमा और निर्धारित स्थलों का सख्ती से पालन कराया। पुलिस की मुस्तैदी और प्रशासनिक निगरानी के बीच विभिन्न स्थानों की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *