Headlines

सूरजपुर में एसपी ने छात्राओं को दी अपनी चेयर:पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा पर बढ़ाया हौसला, दिया मार्गदर्शन




सूरजपुर जिले के डीआईजी प्रशांत सिंह ठाकुर के विदाई समारोह में एक प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला। स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य और छात्राएं उनसे मिलने जिला पुलिस कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान एक छात्रा ने पुलिस अधिकारी बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। छात्रा के सपनों और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर डीआईजी प्रशांत सिंह ठाकुर ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह लगन, मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करेगी, तो भविष्य में इसी तरह के जिम्मेदार पद पर बैठकर समाज और देश की सेवा कर सकती है। प्रशांत सिंह ने कहा- शिक्षा सबसे जरूरी यह दृश्य वहां मौजूद सभी अधिकारियों, शिक्षकों और छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। विदाई समारोह में डीआईजी प्रशांत सिंह ठाकुर ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने और कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और पुलिस सेवा सहित सभी क्षेत्रों में उनके लिए असीम अवसर उपलब्ध हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *