![]()
किताबों से जानिए, क्यों जरूरी है आप अपनी पसंद को पहचानें और उसके लिए समय निकालें? अपनी पसंद को पहचानें, समय निकालें
कई बार असफलता का डर या लोगों की सोच की चिंता हमें अपनी पसंद के लिए कदम उठाने से रोकती है। बहुत जरूरी है आप अपनी पसंद को पहचानें और उसके लिए समय निकालें। इसके लिए यह जरूरी नहीं कि आप सब कुछ छोड़कर नई शुरुआत करें। छोटे-छोटे बदलावों से भी अपनी पसंद को जिंदगी का हिस्सा बनाया जा सकता है। (द क्रॉसरोड्स ऑफ शुड एंड मस्ट -एले लूना) सही वक्त का इंतजार छोड़ें, शुरुआत करें
जिंदगी में हर चीज पहले से तय नहीं हो सकती। कुछ बातें काम शुरू करने के बाद समझ आती हैं। इसलिए अपनी गलतियों को अपनी काबिलियत का पैमाना न बनाएं। जो कर सकते हैं, उससे शुरुआत करें। अधूरे आत्मविश्वास के साथ उठाया गया छोटा कदम भी उस इंतजार से बेहतर है, जिसमें हम सिर्फ सही समय आने की उम्मीद करते रहते हैं। (हाउ टू बी एन इम्परफेक्शनिस्ट -स्टीफन गुइज) छोटी कोशिशों से बढ़ाएं अपना आत्मविश्वास
डर के कारण अपनी इच्छाओं को टालते रहना सही नहीं है। कभी-कभी शुरुआत करने से ही आत्मविश्वास बढ़ता है। अपनी जिज्ञासा को जीवित रखें, नए विचारों को मौका दें और छोटी कोशिशें करते रहें। सफलता की गारंटी किसी के पास नहीं होती, लेकिन कोशिश न करने पर हम यह जान भी नहीं पाते कि हम क्या कर सकते थे। (बिग मैजिक -एलिजाबेथ गिल्बर्ट) मुश्किलों के बीच भी समाधान खोजना सीखें
किसी समस्या के सामने आते ही यह मान लेना आसान है कि अब कुछ नहीं हो सकता। लेकिन रास्ता बंद नहीं होता, हमें बस दूसरा रास्ता दिखाई नहीं देता। अपनी परेशानी को अंतिम सच मानने के बजाय खुद से पूछें कि इसे थोड़ा आसान बनाने के लिए मैं क्या कर सकता हूं। हो सकता है पहला तरीका काम न करे, लेकिन इससे बाकी संभावनाएं खत्म नहीं होतीं। जरूरत पड़ने पर किसी से मदद लें, नई जानकारी जुटाएं और अपनी योजना में बदलाव करें। (एवरीथिंग इज फिगरआउटेबल… -मैरी फॉरलेओ)
Source link
सेल्फ हेल्प किताबों से:जीवन में छोटे बदलाव करते रहें
