सोनभद्र में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से तनाव:नई प्रतिमा लगाने पर बनी सहमति, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग




सोनभद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से शनिवार रात तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग करने लगे। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव का है। मामले की सूचना मिलते ही सीओ रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के कारणों और प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस ग्रामीणों से भी जानकारी जुटा रही है। प्रशासन, ग्राम प्रधान, समिति के सदस्यों और गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी। नई प्रतिमा लाने के लिए लोगों को वाराणसी भेजा गया है। भीम आर्मी ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध समेत संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संगठन ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन की ओर से दोषियों की गिरफ्तारी, क्षतिग्रस्त प्रतिमा के सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापन और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में गांव में स्थिति नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *