![]()
चूरू में राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया है। शिविर के तीसरे दिन शनिवार को स्काउट-गाइड ने नेचर पार्क का दौरा किया और श्रमदान किया। उन्होंने पार्क परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्काउट-गाइड ने उत्साह से कचरा, सूखे पत्ते और अनावश्यक घास-फूस इकट्ठा कर इलाका साफ किया। सीओ स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि शिविर में समाजसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारे भी लगाए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्राकृतिक जगहों की सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। शिविर में सुभिता महला, मनीराम, सत्यनारायण स्वामी, विमल शर्मा, विजय कुमार, विजेंद्र मीणा, राजकुमार और गौतम सिंह तंवर जैसे प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे हैं।
Source link
स्काउट-गाइड ने नेचर पार्क में किया श्रमदान:चूरू में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
