Headlines

स्कूल के क्लासरूम में नर्तकी का डांस, VIDEO:हेडमास्टर ने 5 अज्ञात के खिलाफ कराई FIR, ग्रामीण बोले-'शिक्षकों पर मिलीभगत'




मधुबनी के लौकहा थाना क्षेत्र के झझरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित के एक क्लासरूम में नर्तकी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन पर लौकहा थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार-पांच दिन पहले क्लासरूम में बनाया वीडियो जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। इसे विद्यालय के एक क्लासरूम में बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी। ताला तोड़कर स्कूल में कार्यक्रम कराने का आरोप प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि विद्यालय का ताला तोड़कर क्लासरूम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कार्यक्रम आयोजित करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस लौकहा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विद्यालय में घुसकर कार्यक्रम किसने आयोजित किया। पुलिस वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले लोगों की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने शिक्षकों की मिलीभगत पर उठाए सवाल मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय से थोड़ी दूरी पर एक शिक्षक का घर है। वहीं, विद्यालय की चाबी सफाईकर्मी के पास रहती है। ऐसे में ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि ताला तोड़कर स्कूल में कार्यक्रम कैसे आयोजित हो गया। आरोपों की अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि ग्रामीणों की ओर से लगाए गए शिक्षकों की मिलीभगत के आरोपों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षा विभाग और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। विभाग ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई बीडीओ सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शिक्षा के संस्थान में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पांच अज्ञात लोगों पर FIR, जांच जारी लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन के आधार पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *