Headlines

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर में अलर्ट:राजधानी में 43 जगह नाकेबंदी, तीन घंटे तक गाड़ियों की जांच; संदिग्धों से अफसरों ने की पूछताछ




रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक नाकेबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में कुल 43 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और शहर में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया। बिना नंबर के वाहन, संदिग्ध नंबर प्लेट और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। मध्य जोन में 14 पॉइंटों में अफसरों ने की जांच मध्य जोन के कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्रनगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में 14 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। चांदनी चौक, कोतवाली चौक, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तेलघानी नाका, गोवर्धन चौक, लाल चौक, फूंडहर चौक और अग्रसेन चौक समेत प्रमुख स्थानों पर जांच की गई। नॉर्थ जोन में 11 जगह सरप्राइज चेकिंग नॉर्थ जोन में खमतराई, पंडरी, खमारडीह, उरला, गुड़ियारी थाना और रामनगर चौकी क्षेत्र में 11 जगह चेकिंग हुई। खमतराई चौक, बंजारी चौक, विज्ञान केंद्र, शंकर नगर चौक, कनहेरा चौक, भारत माता चौक और कबीर चौक पर पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर जांच की। पश्चिम जोन में सबसे ज्यादा प्वाइंट लगाए अफसरों ने पश्चिम जोन में 18 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। आजाद चौक, राजेंद्र नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, सरस्वती नगर, टिकरापारा, कबीर नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में जांच की गई। टाटीबंध चौक, मोहबाबाजार, महादेवघाट, भाठागांव, एनआईटी के सामने, बस स्टैंड और धमतरी रोड एक्सप्रेस-वे पर भी विशेष निगरानी रखी गई। शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने अभियान पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और स्वतंत्रता दिवस के दौरान रायपुर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में भी संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *