Headlines

'हमारे होटलों पर पुलिस कर रही छापेमारी, कार्यकर्ताओं को धमकाया':बांकीपुर उपचुनाव के बीच जन सुराज का आरोप- पुलिस ने दी होटल सील करने की धमकी




बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के नेताओं ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव रवि नारायण सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने उनके होटलों और पार्टी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुराने गेस्ट रजिस्टर की मांग की गई। होटल सील करने और जेल भेजने की धमकी भी दी। दैनिक भास्कर से बातचीत में रवि नारायण सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर के ठहरने वाले होटल तक में पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने होटल का डिटेल मांगा प्रदेश सचिव रवि नारायण सिंह के मुताबिक, सुबह 10 से 11 के बीच सबसे पहले स्पेशल सेल से फोन आया कि डिटेल चाहिए। हमने बताया कि पार्टी डिटेल देगी। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाब आया कि हमें आपके होटल का डिटेल चाहिए। इसके बाद हमने डिटेल देने से मना किया। फिर पुलिस 19 जुलाई को हमारे होटल पहुंची और पुराने गेस्ट का डिटेल मांगी, लेकिन हमारे पास वह डिटेल उस वक्त उपलब्ध नहीं था। मैंने कहा कि हम 10 दिनों के बाद होटल की डिटेल उपलब्ध कराएंगे, क्योंकि रजिस्टर दूसरे ऑफिस में है और बहुत पहले का मामला है। इसीलिए इसका डिटेल मिलना मुश्किल है। मैंने उन्हें आश्वासन भी दिया कि हम आपको डिटेल निकालकर जरूर भेज देंगे। रजिस्टर देने से मना किया तो सील करने की दी धमकी- रवि नारायण सिंह रवि नारायण सिंह के मुताबिक, जब रजिस्टर का डिटेल देने से मना किया, तब पुलिस वालों ने धमकी दी कि आपके होटल को हम पीयू में डालेंगे और घटनास्थल बनाएंगे। मुझे उस वक्त समझ में नहीं आया कि आखिर मामला क्या है? पुलिस वालों ने होटल सील करने की धमकी दी। रवि नारायण सिंह ने आगे बताया, ‘मैंने उनसे साफ-साफ कहा कि हमारे होटल में कुछ गलत काम नहीं होता है। मुझे बस थोड़ा समय दीजिए। मैं आपको 10 दिनों के भीतर सारे रजिस्टर उपलब्ध करा दूंगा।’ सभी होटल पर की गई छापेमारी रवि नारायण सिंह ने बताया, ‘पुलिस वालों ने मेरे पूरे होटल की तालाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। उसके बाद पुलिस की दूसरी यूनिट हमारे घर पहुंची। पुलिस वालों ने कहा कि आपके होटल में जो गेस्ट रुके हुए हैं, हमें उनकी तालाशी लेनी है। मेरे दो होटल हैं, दोनों ही होटल में पुलिस ने छापेमारी की।’ रवि नारायण सिंह का आरोप है कि छापेमारी के दौरान बुद्धा कॉलोनी थाना के इंचार्ज दिनेश सिंह का फोन उनके पास आया और उन्होंने कहा कि आपके पार्टी के पैदा हुए चार दिन भी नहीं हुए हैं। उनकी ओर से अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया।’ लगा जैसे किसी गुंडा से बात कर रहा हूं, थाना इंचार्ज से नहीं- रवि नारायण सिंह रवि नारायण सिंह ने आगे बताया, ‘मैंने उनसे यह भी कहा कि आप हमें परेशान क्यों कर रहे हैं, साफ-साफ कहिए आप क्या कहना चाह रहे हैं। इसके बाद थाना इंचार्ज प्रशांत किशोर के खिलाफ उल्टी सीधी बातें कहने लगा। मुझे जेल में डालने तक की धमकी दी गई। काफी देर तक बहस भी हुई। मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी गुंडा से बात कर रहा हूं, थाना इंचार्ज से नहीं। हमारे व्यापार को ठप करने की कोशिश की जा रही है। मुझे डर है कि पुलिस मुझे किसी बहाने से जेल भेज देगी।’ जान से मारने की भी मिल रही धमकी रवि नारायण सिंह के मुताबिक, मुझे फोन पर भी लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं, जिसमें गोली से मारने की भी बात कही जा रही है। मैं बाहर निकलता हूं तो मेरी गाड़ी कभी पीछा किया जाता है, जिसकी वजह से मैंने अपने गाड़ी को भी बदल दिया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस लोगों के सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन यहां सिर्फ गुंडागर्दी कर रही है। पुलिस हमें सुरक्षा नहीं दे रही, जिसकी वजह से हमें अपने गार्ड्स बढ़ाने पड़ रहे हैं।’ प्रशांत किशोर के होटल में भी पहुंची पुलिस की रेड होटल कैरोलिना पर 19 जुलाई रात में रेड डालने पुलिस पहुंची थी, जहां पर खुद प्रशांत किशोर रहते हैं, वहां पर तलाशी लेने की बात कही गई। तब उनकी ओर से तलाशी लेने से मना किया गया। प्रशांत किशोर उस वक्त सो रहे थे। पुलिस वाले काफी देर तक रुके, बहस भी हुई, उसके बाद पुलिस वहां से चली गई। जन सुराज कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी रवि नारायण सिंह के मुताबिक, पुलिस लगातार जन सुराज के कार्यकर्ताओं के ठिकाने पर छापेमारी करने के लिए पहुंच रही है। जहां वार्ड नंबर 20 के जन सुराज के प्रभारी गब्बर सिंह के ऑफिस पर पुलिस पहुंची। वहां पर तालाशी लेने पर कुछ नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई। इसके आलावा सारे होटल्स की चेकिंग की जा रही है। कल एक लड़के को डिटेन किया गया था। कल पुलिस सुजीत कुमार चंद्रवंशी के घर भी तालाशी लेने के लिए पहुंची थी, लेकिन वहां से कुछ भी हाथ नहीं लगने के बाद पुलिस चली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *