Headlines

हरदा में रक्षाबंधन को लेकर ट्रैफिक प्लान:26 से 28 अगस्त तक राखी बाजार में ‘नो व्हीकल जोन’, जामा मस्जिद-घंटाघर तक वाहनों की एंट्री बंद




हरदा में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए राखी बाजार क्षेत्र में 26 से 28 अगस्त 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कुछ प्रमुख हिस्सों को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है। जामा मस्जिद से नार्मदेव धर्मशाला और शिवाजी चौक से घंटाघर चौक तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग खंडवा की ओर से हरदा आने-जाने वाले भारी और बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। खंडवा की ओर से आने वाले वाहन खेड़ीपुराना नाका से बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, नर्मदापुरम की ओर से खंडवा जाने वाले वाहन चांडक चौक से बाईपास चौराहा होते हुए खंडवा बाईपास मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए भी रूट तय बाजार क्षेत्र में आने वाले छोटे वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन नार्मदेव धर्मशाला से शनि मंदिर, जतरापड़ाव होते हुए जामा मस्जिद मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इन स्थानों पर होगी पार्किंग बाजार में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शनि मंदिर के पास स्थित खाली स्थान और नार्मदेव धर्मशाला के पास का खाली स्थान पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। पुलिस प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बैरिकेडिंग करने के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नो व्हीकल जोन में वाहन लेकर प्रवेश न करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *