Headlines

हरदोई में युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने विवाद में हाथ काटने का आरोप लगाया; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा




हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के रसूलपुर बहेड़ा निवासी 25 वर्षीय सुधीर पाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार आधी रात के बाद करीब 2 बजे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सवायजपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुधीर सवायजपुर के गौरखेड़ा गांव में अपने बहनोई के घर आया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने उसके हाथ में काट लिया था। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तीन सितंबर को हुआ था विवाद मृतक के चाचा सोनपाल ने बताया कि बीते 3 सितंबर को गांव में सुधीर का कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान झड़प में एक व्यक्ति ने सुधीर के हाथ पर जोर से काट लिया था। इसके बाद से उसकी तबीयत खराब होने लगी। सुधीर नोएडा में रहकर काम करता था। वहां उसने निजी डॉक्टर से इलाज भी कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रविवार को उसके बहनोई ने कार से उसे नोएडा से सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरखेड़ा स्थित अपने घर बुलवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया रविवार आधी रात के बाद सुधीर गौरखेड़ा पहुंचा। यहां अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सवायजपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सुधीर दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। अचानक हुई मौत की खबर से मां गुड्डी देवी समेत पूरे परिवार में मातम छा गया। गांव में भी घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *