Headlines

Dhamtari Crime | Husband Arrested For Wife Murder Staged As Suicide


धमतरी में दूसरे व्यक्ति से बात करने के शक में पत्नी की हत्या, पति ने गला घोंटकर मार डाला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटकाने की कोशिश की। 4 सितंबर को पत्नी के मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करन

.

पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद और गुस्से में पति ने कमरे में कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। गला दबाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घटना छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटकाने की कोशिश की, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद जांच शुरू हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत को हत्या बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

पति ने शक में कपड़े सुखाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।

पति ने शक में कपड़े सुखाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।

आरोपी ने वारदात के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया।

आरोपी ने वारदात के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया।

आरोपी पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, देमार पाठन की वीणा ध्रुव (27) की शादी करीब दो साल पहले ग्राम सुपेला भखारा के विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) से हुई थी। शादी के बाद से ही विवेक को अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में विवेक ने कमरे में कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। गला दबाने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद विवेक ने हत्या की बात छिपाने की कोशिश की। उसने पत्नी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो।

गले पर मिले निशान से गहराया शक

महिला की लाश फांसी पर लटकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के गले पर निशान मिले। इन निशानों और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह हत्या बताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।

गला दबाने से पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने हत्या की बात छिपाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, ताकि यह घटना आत्महत्या लगे।

पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

……………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

कुल्हाड़ी से पत्नी के बॉयफ्रेंड का गला काटा:दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, रिश्तेदार बनकर घर में रुका, MP से मिलने आया था

पत्नी गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति ने बॉयफ्रेंड का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। युवक का आरोपी की पत्नी के साथ अफेयर था। दोनों की पहचान रॉन्ग नंबर पर हुई थी, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। वो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से महिला से मिलने धमतरी आया हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *