Headlines

वकील को फोन पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी:भिंड में पुराने केस को लेकर सरपंच के भाई पर FIR




भिंड। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कर नाबालिग से जुड़े मामले के आरोपी को बचाने के आरोप में दर्ज FIR के बाद अब वकील को धमकी देने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता गौरव शर्मा का आरोप है कि बिलाव गांव के सरपंच के भाई रामू दुबे ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की और जान से खत्म करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने रामू के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन महीने पहले 8 लोगों पर दर्ज हुई थी FIR करीब तीन महीने पहले अधिवक्ता गौरव शर्मा ने बिलाव गांव के सरपंच, सचिव, भिंड तहसील के तहसीलदार समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मामला बिलाव गांव के एक युवक से जुड़ा है। उस पर मुंबई में एक नाबालिग के साथ गलत कृत्य करने का आरोप था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि युवक को बचाने के लिए फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया गया। इसमें युवक की उम्र नाबालिग बताई गई थी। जांच के बाद पुलिस ने 8 लोगों को आरोपी बनाया था। इसके बाद से फरियादी पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। फोन पर गाली-गलौज के बाद धमकी का आरोप गौरव शर्मा ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह ब्रह्मपुरी चतुर्वेदी नगर स्थित अपने घर के कार्यालय में थे। इसी दौरान बिलाव निवासी राजू दुबे के छोटे भाई रामू दुबे ने फोन किया। गौरव का आरोप है कि रामू ने राजू के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात को लेकर गाली-गलौज की। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो रामू ने धमकी दी कि आगे से उसके या परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की या वह गांव आया तो उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा। डर के कारण बाद में थाने पहुंचे गौरव ने बताया कि धमकी के बाद उन्होंने अपने भाई ऋषभ शर्मा और मनीष शर्मा को घटना की जानकारी दी। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। डर के कारण वह तत्काल थाने नहीं गए। बाद में वह अपने साथी विक्रम बाथम के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामू दुबे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और पुराने मामले से जुड़े विवाद की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *