Headlines

हरियाणा-ममेरी बहन से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा:90 फीट ऊंचाई पर 5 घंटे बैठा युवक; परिवार बोला- बालिग होगी तब कराएंगे




हरियाणा के नूंह में सोमवार सुबह 8 बजे के करीब एक युवक 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी ममेरी बहन से शादी की जिद करने लगा। युवक के पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। उधर, मामी का कहना है कि मुझे अपने भांजे की जान प्यारी है। मैं इसके लिए अपनी बेटी से उसकी शादी को तैयार हूं, लेकिन लड़के के पिता नहीं मान रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को काफी समझाने की कोशिश की और शादी करवाने की बात कही। जिसके 5 घंटे बाद वो नीचे उतरा। पुलिस ने कहा कि अब हम उसकी काउंसलिंग करा रहे हैं, जिसके बाद कोई एक्शन होगा। टावर पर चढ़े युवक को देखती भीड़ के PHOTOS… मामा की बेटी से प्यार करने लगा जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान तिगरा गांव निवासी अब्दुल रहीम के बेटे कैफ (19) के रूप में हुई है। कैफ की मामा की लड़की से पिछले कई महीनों से बात होती थी, जिससे वो उससे प्यार करने लगा। इसके बाद वो उससे शादी की जिद पर अड़ गया। मामी शादी के लिए तैयार, पिता का विरोध बताया जा रहा है कि कैफ के मामा का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार है, लेकिन उसके पिता शादी के खिलाफ हैं। परिवार में सहमति नहीं बनने पर कैफ ने अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। मोबाइल लेकर 90 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा सोमवार सुबह करीब 8.15 बजे कैफ मोबाइल लेकर 90 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने कहा- बालिग होने पर करा देंगे शादी, तो उतरा कैफ 5 घंटे तक टावर पर ही बैठा रहा। ग्रामीणों और परिवार ने उससे बातचीत की और नीचे आने के लिए समझाया। लोगों ने उसे कहा कि लड़की अभी नाबालिग है, इसलिए फिलहाल शादी नहीं हो सकती। जब वह बालिग हो जाएगी, तब परिवार शादी के बारे में फैसला कर सकता है। ग्रामीणों की समझाइश के बाद कैफ नीचे उतरने के लिए राजी हो गया और नीचे उतर आया। प्राइवेट गाड़ी चलाता है कैफ, पिता जमींदार कैफ प्राइवेट गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाने में हाथ बंटाता है। उसके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं और गांव में जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दूसरी ओर, कैफ के मामा का करीब एक साल पहले निधन हो चुका है। वहीं, मामी और लड़की का परिवार कैफ के साथ बेटी के रिश्ते के लिए तैयार बताया जा रहा है, लेकिन कैफ के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। SHO बोले- अभी काउंसलिंग करा रहे कैफ के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग शुरू कराई। सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नाबालिग लड़की से जुड़े कानूनी पहलुओं को भी ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *