![]()
हरियाणा के जींद में एक कारोबारी की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक युवक ने उनके सिर, छाती और पेट में गोलियां मारीं। एक गोली कारोबारी के पेट से आरपार हो गई। मृतक की पहचान गुरुदत्त (32) के रूप में हुई है। आज ही गुरुदत्त की मां की बरसी थी। बरसी कार्यक्रम के बाद गुरुदत्त गांव में ही अपनी दुकान पर चले गए। इसके बाद आरोपी ने दुकान पर आकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही गुरुदत्त लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी हथियार लहराकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सफीदों के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पानीपत के लिए रेफर कर दिया। पानीपत आते हुए रास्ते में ही कारोबारी ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने बदमाश बुलाए थे। इन्होंने ही हत्या की है। अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला…. रोडी-बजरी का कारोबार गुरुदत्त गांव में ही रोडी बजरी की दुकान चलाते थे। इसके साथ ही बिल्डिंग मैटीरियल भी सप्लाई करते थे। परिजनों का कहना है कि गांव के ही एक युवक से गुरुदत्त की रंजिश चल रही थी। उसने ही उसकी हत्या की है। चार-पांच दिन पहले ही गांव में गुंडे बुलाए गए थे। गुरुदत्त का छोटा भाई आर्मी में है। पानीपत के अस्पताल में होगा पोस्टमॉर्टम मृतक गुरुदत्त के शव को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है, जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पानीपत के अस्पताल में ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी बोले- सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे सफीदों थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमॉर्टम होगा। मृतक का भाई आर्मी में है। उसके आने के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
Source link
हरियाणा- मां की बरसी पर कारोबारी का मर्डर:सिर-छाती में 6 गोलियां मारी, फिर हथियार लहराकर भागे बदमाश; परिजन बोले-गांव के युवक ने मरवाया
