![]()
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जगदलपुर ने सत्र 2026-27 और 2026-28 के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है। ऐसे अभ्
.
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं या प्रदेश के किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) से किया जा सकता है।
इन ट्रेडों में मिलेगा प्रवेश
इस चरण में विभिन्न अवधि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। इनमें छमाही कोर्स डीसीएम, एक वर्षीय कोर्स कोपा, स्टेनो हिंदी और वेल्डर तथा द्विवर्षीय कोर्स विद्युतकार (इलेक्ट्रिशियन), फिटर और एमएमव्ही शामिल हैं।
25 जुलाई को जारी होगी मेरिट लिस्ट
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई को एनआईसी की तरफ से मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर प्रवेश की आगे की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।
