![]()
जयपुर में रविवार को बीजेपी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह अल्बर्ट हॉल के सामने से रवाना होगी। यात्रा रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इस यात्रा में शामिल होंगे।
Source link
'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत राज्य स्तरीय तिरंगा रैली:केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा करेंगे रैली को रवाना, सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी रहेंगे मौजूद
