Headlines

हांसी में एक्सीडेंट में पत्नी की मौत, पति 2-बच्चे घायल:कार ने मारी बाइक को टक्कर, बहन के घर कोथली देने जा रहा था परिवार




हांसी में दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर पीपला पुल के समीप एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय विवाहिता टीशा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके पति नवीन और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुबलधन माजरा निवासी टीशा अपने पति नवीन और दो बच्चों के साथ गांव मदनखेड़ी में अपनी ननद के घर कोथली देने के लिए बाइक पर जा रही थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जब वे पीपला पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को महम के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां देखें फोटो… घायलों को रोहतक पीजीआई किया रेफर दुर्घटना में टीशा की मौके पर ही मौत हो गई। पति नवीन और उनके बच्चे, डेढ़ वर्षीय नवतीश और छह माह की डुग्गू, भी घायल हुए। नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि टीशा और नवीन की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। नवीन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका टीशा का शव हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *