हांसी में नशा तस्करी का मास्टरमाइंड अरेस्ट:तलाशी में गांजा बरामद, तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके, पुलिस ने रिमांड पर लिया




हांसी पुलिस ने 28 किलो 45 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी धर्मबीर उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। धर्मबीर कुंभा का निवासी है और उसे गांजा तस्करी की सप्लाई चेन का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मामले की जांच सीआईए-1 टीम कर रही है। यह मामला नारनौंद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इससे पहले पुलिस ने सरजू, श्योराम दोनों निवासी पेहवा, हाल कुंभा और दास निवासी कुंभा को 28.45 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि बरामद गांजा धर्मबीर उर्फ पप्पू ने ही इन आरोपियों को सप्लाई किया था। कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा धर्मबीर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी के तरीकों के बारे में गहन पूछताछ करेगी। हांसी पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए अपनी कार्रवाई तेज करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *