Headlines

हांसी में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ:विधायक विनोद भयाना ने दिखाई हरी झंडी, बोले- अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा




हांसी में मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है। विधायक विनोद भयाना ने हरियाणा सरकार की सेवा संकल्प पहल के तहत नागरिक अस्पताल से इस यूनिट को हरी झंडी दिखाई। यह यूनिट स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के करीब लाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, नर्स और जरूरी मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। इसमें लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, डॉक्टरों से सलाह और जरूरत के हिसाब से दवाइयां मिलेंगी। यूनिट में कुछ जरूरी जांचें भी की जा सकेंगी। इसका फायदा खासकर उन इलाकों के लोगों को मिलेगा, जहां अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना मुश्किल है। स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना मकसद : भयाना विधायक विनोद भयाना ने बताया कि सरकार का मकसद स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों के घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल यूनिट के लगातार दौरों से ग्रामीण इलाकों के लोगों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर अस्पताल जाने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई, सही खान-पान, अच्छी जीवनशैली और बीमारियों से बचने के तरीकों के बारे में भी जागरूक करेगी। विभाग के मुताबिक, यह यूनिट जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार पहुंचेगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राहुल बुद्धिराजा, डॉ. कामिद मोंगा समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *