![]()
हांसी के न्यू सुभाष नगर में रचना की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने चांदी उर्फ बब्बू के खिलाफ हत्या के शक में केस दर्ज किया है। मां का आरोप है कि चांदी उसकी बेटी के साथ रहता था और शादी के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह उसे धमकाता भी था। मृतका रचना की मां के बयान पर पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ बब्बू के खिलाफ हत्या के शक में केस दर्ज किया है। मां का आरोप है कि चांदी उसकी बेटी के साथ रहता था और शादी के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह उसे धमकाता भी था। मृतका की मां शीला देवी ने बताया कि पिछले तीन दिन से रचना से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। सोमवार शाम वह अपनी दूसरी बेटी अनु के साथ रचना के घर पहुंचीं। वहां कमरे पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़ने के बाद अंदर जाने पर रचना चारपाई पर मृत मिली। उसकी 15 साल की बेटी अंजली बेसुध हालत में पड़ी थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मां ने जताई बेटी की हत्या की आशंका मां ने पुलिस को दिए बयान में आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसमें चांदी उर्फ बब्बू का हाथ हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार को रचना के शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने में असमर्थता जताई। इसके बाद एक संस्था ने हिसार के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में रचना का अंतिम संस्कार कराया। पत्नी की मौत की सूचना पर पति पहुंचा अस्पताल रचना का पति सोनू भी सोमवार शाम अग्रोहा अस्पताल पहुंचा था। मंगलवार को वह हांसी के सामान्य अस्पताल में भी मौजूद रहा। सोनू ने बताया कि रचना से अलग रहने के बावजूद उनके बच्चे उससे मिलने खरड़ चुंगी स्थित उसके घर आते-जाते रहते थे। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link
हांसी में लिव-इन पार्टनर पर हत्या का केस दर्ज:बेसुध मिली बेटी, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार; संस्था ने हिसार में कराया
