![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में एशिया की सबसे लंबी और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर उचाना विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। विधायक अत्री ने खटकड़, कसूहन, घोघडिय़ा, मोहनगढ़ छापड़ा, बड़ौदा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई का दिन जींद के लिए ऐतिहासिक होगा। जींद से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ पूरे जिले के लिए गर्व की बात है, जिससे जींद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। सीएनजी, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों से पहुंचेगें लोग विधायक अत्री के अनुसार, उचाना हलके से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। ग्रामीण सीएनजी, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कर जींद पहुंचेंगे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली एक इको-फ्रेंडली रैली का उदाहरण भी बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को सुनने और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। ‘विकास और नवाचार का प्रतीक हाइड्रोजन तकनीक’ विधायक ने हाइड्रोजन तकनीक को भारत के तकनीकी विकास और नवाचार का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि एक समय बिना डीजल, पेट्रोल और पारंपरिक बिजली के ट्रेन चलाना केवल कल्पना थी, जो अब आधुनिक हाइड्रोजन तकनीक से संभव हुआ है। इस अवसर पर संजय चहल, संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, रोहताश खटकड़, सतीश जांगड़ा, रमेश राणा, श्रीकांत कसूहन, सतीशा देवी, प्रवीण गर्ग, हरिकेश, शीशपाल और मेवा करसिंधु सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से पहले उचाना में जनसंपर्क:विधायक अत्री ने दिया न्योता, बोले- जिले के लिए गर्व का क्षण
