Headlines

हिमाचल कैबिनेट मीटिंग आज, MIS में बड़े बदलाव:650 पद भरने को मिल सकती है मंजूरी; मानसून सत्र की तारीख हो सकती है तय




हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग आज (सोमवार को) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। इसमें बागवानों, सरकारी नौकरियों, राज्य की आर्थिक स्थिति और शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर फैसला होने की संभावना है। खासकर मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) में बड़े बदलावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट मीटिंग में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने पर भी चर्चा होगी। वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग में 650 से अधिक पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो इन विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ होगा। MIS योजना में हो सकते हैं बड़े बदलाव बागवानी विभाग ने बीते साल MIS योजना के तहत सेब खरीद में गड़बड़ियों के बाद इसमें सुधार के लिए कई बदलाव का प्रस्ताव सरकार को भेज रखा है। इस सीजन में प्रत्येक बागवान से अधिकतम 30 बोरी सेब की शर्त लगाई जा सकती है। अब तक ऐसी कोई कैपिंग नहीं थी। बागवानों की पेमेंट का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), सेब खरीद केंद्रों की संख्या कम करने, सभी केंद्रों में सेब की खरीद सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करने जैसे फैसले हो सकते है। फाइनेंस सेक्रेटरी आर्थिक सेहत को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे कैबिनेट बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति भी प्रमुख एजेंडे में रहेगी। प्रधान सचिव (वित्त) प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, राजस्व, व्यय और वित्तीय चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे। इसी प्रस्तुति के आधार पर सरकार आने वाले समय में वित्तीय प्रबंधन और खर्च से जुड़े बड़े नीतिगत फैसलों पर विचार करेगी। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा संभावित इसके अलावा प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में मानसून सत्र की संभावित तिथियों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *