Headlines

हिमाचल-डीएसपी की शिकायत पर नेशनल SC आयोग ने संज्ञान लिया:ACS होम-DGP को व्यक्तिगत पेशी के निर्देश; 20 अगस्त को NCSC में होगी सुनवाई




हिमाचल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) एवं हॉरमनी ऑफ द पाइन ऑरकेस्ट्रा प्रभारी विजय कुमार की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने संज्ञान लिया है। NCSC ने डीएसपी पर कथित तौर पर उनके खिलाफ जाति आधारित अत्याचार को लेकर दी गई शिकायत पर हिमाचल सरकार के गृह एवं सतर्कता विभाग के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को नोटिस भेजा है। इन दोनों अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा गया है। NCSC की अदालत में इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित लोकनायक भवन में होगी। आयोग के नोटिस में शिकायत का विषय ‘उनके खिलाफ जानबूझकर किए गए जाति-आधारित अत्याचार’ बताया गया है। इस मामले में आयोग ने अधिकारियों से मामले से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) के साथ सभी प्रासंगिक दस्तावेज, संबंधित फाइलें और केस डायरी आदि लेकर आने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुनवाई के दौरान मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके। नोटिस में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता विजय कुमार को सुनवाई के दिन आयोग के समक्ष उपस्थित रहने के लिए कहा जा सकता है। यह सुनवाई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास के समक्ष होगी। विजय कुमार को किया गया सस्पेंड बता दें कि देश और विदेश में अपनी प्रस्तुतियों से हिमाचल पुलिस का नाम रोशन करने वाले ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी विजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। उन पर फेसबुक से कमाई के आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, विजय कुमार के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। इनसे वह अर्निंग कर रहे हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स, 1965 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को जांच सौंपी गई है। जांच अधिकारी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि शिमला के ढली पुलिस थाना में विजय कुमार के खिलाफ एफआईआर भी कर दी गई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई। देशभर में दिलाई थी पहचान हिमाचल पुलिस का यह बैंड 2022 में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था, जब निजी टीवी चैनल के ‘हुनरबाज’ टैलेंट शो में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स – हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा’ ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद बैंड की पूरे देश में सराहना हुई और इसे हिमाचल पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना गया। विदेशों में भी दी प्रस्तुतियां हिमाचल पुलिस बैंड ने फ्रांस, इटली, कनाडा, सिंगापुर और दुबई समेत कई देशों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। इसके अलावा भी कई बड़े मंचों पर हिमाचल का यह पुलिस बैंड प्रस्तुतियां दे चुका है। प्रदेश के लगभग हर बड़े सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी यह बैंड आकर्षण का केंद्र रहा है। जानकारी के अनुसार, इन कार्यक्रमों से होने वाली इनकम को पुलिस वेलफेयर फंड में जमा कराया जाता है। पूर्व डीजीपी ने किया था विशेष प्रोत्साहन पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के कार्यकाल में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया था। उनके नेतृत्व में बैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन के अवसर मिले। ऐसे में अब इसी बैंड के प्रभारी के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई ने पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *