Headlines

हिमाचल- मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक:बारिश व ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद फैसला, बड़े शाही स्नान को पंजाब-हरियाणा से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे




हिमाचल प्रदेश खराब मौसम के कारण भरमौर प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। यह फैसला मणिमहेश और गौरीकुंड क्षेत्र में हो रही बारिश व हल्की बर्फबारी के बाद लिया गया है। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक आज सुबह से ही भरमौर के निचले इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है। मौसम साफ होते ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि 25 सितंबर से आधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा चल रही है। अब तक हजारों श्रद्धालु मणिमहेश की डल झील में स्नान कर चुके हैं। कल यानी 18 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से बड़ा शाही स्नान शुरू होना है जो कि 19 सितंबर शाम 3:28 बजे तक चलेगा। पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत से सैंकड़ों श्रद्धालु भरमौर पहुंचे बड़े शाही स्नान के लिए हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत जम्मू से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भरमौर पहुंचे है। ऐसे में सबकी नजरें कल से शाही स्नान पर टिकी है। इस शाही स्नान में हजारों श्रद्धालु डल झील में डुबकी लगाते हैं। शाही स्नान के साथ ही आधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा खत्म हो जाएगी। कल का शाही स्नान मौसम पर निर्भर करेगा। प्रशासन ने सुरक्षित जगह रुकने की अपील की इस बीच प्रशासन ने फिहलाल यात्रा पर अस्थाई रोक लगाकर आगे न जाने और सुरक्षित जगहों पर ही रुकने की अपील की है।साथ ही यात्रा को लेकर प्रशासन के आगामी आदेशों का इंतजार करने को कहा गया है, क्योंकि बारिश की सूरत में मणिमहेश यात्रा जानलेवा साबित हो सकती है। बीते साल भी भारी बारिश के कारण 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मणिमहेश के ट्रैक पर फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू करने में एक सप्ताह का वक्त लग गया था। मणिमहेश यात्रा के PHOTOS…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *