![]()
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- अगले पांच दिन कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। 13 से 16 जुलाई तक किसी भी जिले के लिए बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा या आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक 17 जुलाई से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होगा। इसके मजबूत होने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना है। इससे 24 जुलाई तक ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इस वजह से कमजोर पड़ा मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने की मुख्य वजह मानसूनी ट्रफ (मानसून की ‘मुख्य बारिश वाली लाइन’) का हिमालय से दूर दक्षिण की ओर खिसकना और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का कमजोर पड़ना है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव में कमी आने से नमी की आपूर्ति घटी है, जिससे प्रदेश में बारिश कम हुई है। जुलाई में अब तक सामान्य से 40% ज्यादा बारिश बारिश की रफ्तार फिलहाल धीमी होने के बावजूद जुलाई का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। एक से 12 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 85.6 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 119.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यानी अब तक सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। किन्नौर में सबसे ज्यादा, हमीरपुर सबसे कम बारिश जुलाई में हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और मंडी ऐसे जिले रहे, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं बाकी सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। किन्नौर: सामान्य से 181% अधिक बारिश सोलन: 115% अधिक बारिश हमीरपुर: 36% कम बारिश लाहौल-स्पीति: 12% कम बारिश मंडी: 4% कम बारिश
Source link
हिमाचल में अगले 5 दिन हल्की बारिश:अब तक नॉर्मल से 40% ज्यादा बरसे बादल, हमीरपुर-मंडी में सामान्य से कम वर्षा
