Headlines

हिमाचल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट:3 जिलों में चेतावनी जारी, फ्लैश फ्लड का खतरा; नदी-नालों से दूर रहने की अपील




हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शिमला केंद्र के अनुसार, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भी इसी गति से हवाएं चल सकती हैं। अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मलबा गिरने और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बढ़ सकता है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं, फिसलन भरी सड़कों के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने और कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने और यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडी में 32.0 डिग्री, नाहन में 28.2 डिग्री, धर्मशाला और सोलन में 28.0 डिग्री तथा शिमला में 21.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। शिमला में सबसे अधिक 34.0 मिमी वर्षा बारिश के आंकड़ों के अनुसार, शिमला में सबसे अधिक 34.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मंडी में 19.4 मिमी, ऊना में 12.1 मिमी, नाहन में 9.0 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 4.8 मिमी और कांगड़ा में 4.0 मिमी बारिश हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *