Headlines

हिमाचल में लोगों की जान से खिलवाड़ का VIDEO:लोहे के एंगल के सहारे निकाली प्राइवेट बसें; लोगों में PWD के खिलाफ रोष




हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों की जान जोखिम में डालकर सार्वजनिक परिवहन संचालित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। भरमौर सब डिवीजन की लूणा-छतराड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त डंगे के ऊपर अस्थायी रूप से लगाए गए लोहे के एंगल के सहारे प्राइवेट बसों को निकाला जा रहा है। इस घटना का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि दो प्राइवेट बसें क्षतिग्रस्त सड़क से गुजर रही हैं। बताया जा रहा है कि PWD ने मौके पर लोहे के एंगल लगाकर उनके ऊपर पत्थर टिकाए हैं, जिनके सहारे बसों को निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों में PWD के खिलाफ रोष हालांकि, दोनों प्राइवेट बसों के ड्राइवर ने सूझबूझ व सावधानी से गाड़ियों को निकाला और इस पॉइंट पर यात्रियों को पहले ही उतार दिया गया था। अब इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्थानीय जनता में प्रशासन और PWD के खिलाफ रोष व्याप्त है। एक सप्ताह पहले टूटा डंगा बता दें कि एक सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण इस सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। यह मार्ग दुर्गम क्षेत्र भरमौर को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ता है। छतराड़ी पंचायत के प्रधान रिंकू भारद्वाज और कूंर पंचायत की प्रधान कल्पना शर्मा ने कहा कि डंगा टूटे हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन इसकी मरम्मत में देरी हो रही है। इसके कारण सैकड़ों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों और अन्य यात्रियों को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द डंगे का निर्माण कार्य शुरू करने और इसे युद्ध स्तर पर पूरा करने की मांग की है। लूणा-छतराड़ी सड़क पर बस को निकालते हुए PHOTOS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *