![]()
हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा। आज और कल कुछेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 23 से 27 अगस्त तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 21 अगस्त को कांगड़ा जिले में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 21 अगस्त को कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में तेज बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 7 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 20 अगस्त तक हिमाचल में सामान्य बारिश 543.6 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस अवधि में 504.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। कुल्लू में नॉर्मल से 26% ज्यादा बारिश जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर में सामान्य से 0.1 फीसदी अधिक, चंबा में 3 फीसदी, किन्नौर में 6 फीसदी और सिरमौर में 3 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। कुल्लू में सामान्य से 26 फीसदी और शिमला में 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं हमीरपुर में नॉर्मल से 34 फीसदी कम, कांगड़ा में 7 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 53 फीसदी, मंडी में 21 फीसदी, सोलन में 10 फीसदी और ऊना में 1 फीसदी कम बारिश हुई है। बारिश कम, नुकसान ज्यादा प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से कम रहने के बावजूद सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। अब तक करीब 1,108 करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह होने का आंकड़ा सामने आया है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान PWD को हुआ है। पीडब्ल्यूडी को करीब 825 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य घटनाओं में 219 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 131 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं। इसके अलावा 17 लोगों की मौत भूस्खलन में और एक व्यक्ति की जान फ्लैश फ्लड में गई है।
Source link
हिमाचल में 2 दिन बाद कमजोर पड़ेगा मानसून:23 से 27 अगस्त तक खिलेगी धूप; 1108 करोड़ की संपत्ति तबाह, 219 लोगों की मौत
