![]()
हिसार के पीएलए स्थित जन्नत बार में आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते बार के अंदर तक आग फैल गई। बार के अंदर रखी शराब की बोलतों से आग और भड़क गई। बार के अंदर सारा फर्नीचर सहित पूरा सामान खाक हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बार चारों तरफ से बंद था इस कारण आग ज्यादा नहीं फैल पाई। बार के ऊपरी मंजिल पर कारिंदे सो रहे थे और साथ में ही होटल बना था, मगर आग वहां तक नहीं फैली।
Source link
हिसार के जन्नत बार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, शराब की बोतलों से आग और भड़की, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची
