हिसार में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:एक साथी पहले पकड़ा जा चुका, जींद का रहने वाला, अन्य की तलाश




हिसार के सूर्य नगर में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जींद जिले के गांव खपड़ के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस अजय को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी, ताकि मामले में उससे गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस के अनुसार, यह घटना वर्ष 2025 में हुई थी। सूर्य नगर निवासी विक्रम उर्फ विक्रमजीत पर कुछ युवकों ने घातक हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की शिकायत और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर एचटीएम थाने में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस जांच के दौरान, पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर अजय की संलिप्तता पाई। इसके बाद उप निरीक्षक राजेश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा- एसपी एसपी सिद्धांत जैन ने इस संबंध में कहा कि जिले में गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जैन ने आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *