Headlines

हिसार संस्थान ने सिरोही में दिया कृषि यंत्र प्रशिक्षण:किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा, आय बढ़ाने का लक्ष्य




सिरोही जिले के भारजा, भीमाना और नितोड़ा गांवों में तीन दिवसीय ‘यूजर लेवल कोर्स’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (NRFMTTI), हिसार की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं और किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के संचालन और रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम मुरलीधर एग्रो के संचालक भरत माली और आबूरोड की ‘प्रदान’ (PRADAN) संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ। विशेषज्ञों ने दिया मशीनों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर में प्रदान संस्था के कृषि विषय विशेषज्ञ महेंद्र सिंह गलथनी मौजूद रहे। वहीं हिसार संस्थान से आई विशेषज्ञ टीम में गुरजीत सिंह, कृष्ण लाल और नागेंद्र बंडी शामिल थे। विशेषज्ञों ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं को कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक यंत्रों को सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से चलाने के साथ उनके रखरखाव की जानकारी दी। छिड़काव से लेकर बुवाई-कटाई तक की मशीनें प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले कई यंत्रों का प्रदर्शन और अभ्यास कराया गया। छिड़काव उपकरणों में बैटरी स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर और खाद छिड़काव यंत्र शामिल रहे। वहीं बुवाई एवं कटाई से जुड़े कार्यों के लिए रोटरी सीडर, इलेक्ट्रिक द्रांती और ब्रश कटर के संचालन की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रसंस्करण और अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी आलू छिलाई यंत्र, मूंगफली छिलाई यंत्र तथा गड्ढा खुदाई मशीन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को इन मशीनों के व्यावहारिक उपयोग के साथ उनके रखरखाव से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। कम लागत और कम समय में बेहतर उत्पादन पर जोर प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और मशीनरी से जोड़ना है, ताकि कृषि कार्यों में लगने वाले समय और लागत को कम किया जा सके। आधुनिक यंत्रों के बेहतर इस्तेमाल से उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में भी यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *